Haridwar News: आज धनपुरा क्षेत्र में पांच घंटे की बिजली कटौती होगी
हरिद्वार, अक्टूबर 20 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम आज पथरी क्षेत्र में पांच घंटे की बिजली कटौती करेगा। इस दौरान करीब 10 हजार की ग्रामीण आबादी को परेशानी उठानी पड़ेगी। कटौती की वजह से लोगों के जरूरी काम बाधित होंगे। साथ ही लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। ऊर्जा निगम मरम्मत काम के लिए क्षेत्र के दो फीडर से बिजली सप्लाई को बंद करेगा। बुधवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान पथरी से पोषित दो फीडर धनपुरा और धनपुरा पीटीडब्लू क्षेत्र में 33 केवी विद्युत लाइन के नव निर्माण का काम करेंगे। मरम्मत काम के लिए दोनों फीडर से सुबह 11 बजे बिजली सप्लाई बंद होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.