Haridwar News: आईआईटी रुड़की के 14 विद्यार्थियों ने मातृ सदन में किया भ्रमण
हरिद्वार, अक्टूबर 10 -- Haridwar News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के 14 विद्यार्थियों ने सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत मातृ सदन का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और गंगा तट पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मातृ सदन के कार्यों, पर्यावरण संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और गंगा की स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों को समझा। विद्यार्थियों ने गंगा तट पर सफाई कर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों की इस सहभागिता से गंगा संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.