Haridwar News: आंधी-तूफान से ज्वालापुर सीएचसी की 20 फुट लंबी दीवार गिरी, दो कारें क्षतिग्रस्त
हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: ज्वालापुर के चौक बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार शनिवार देर रात आंधी में गिर गई। मलबे में दबकर पास खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा रात में होने के कारण जनहानि नहीं हुई। शनिवार रात करीब 11 बजे तेज आंधी के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी की टंकी के पास बनी करीब 20 फुट लंबी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दीवार का मलबा गिरने से पास खड़ी दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर की दीवार की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कुछ दिन पहले तक इसी स्थान पर रामलीला का आयोजन हो रहा था। दीवार के पास ही दर्शक दीर्घा बनाई गई थी, जहां रामलीला देखने के लिए लोग बैठते थे। ऐसे में आयोजन के दौरान दीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.