Haridwar News: आंगन मिलन सेवा में बच्चों का अन्नप्राशन, महिलाओं की गोदभराई
हरिद्वार, अक्टूबर 3 -- Haridwar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में मेयर किरन जैसल ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म कराई। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को पोषण बैग वितरित किए। कार्यक्रम में भूपतवाला आंगनबाड़ी सेक्टर की सुपरवाइजर ऋचा गर्ग को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मेयर किरन जैसल ने कहा कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण उनके स्वस्थ विकास के लिए जरूरी है। गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान देने से आने वाली पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य की नींव मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: आंगन मिलन कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.