Haridwar News: अष्टमी-नवमी पर घरों से मंदिरों तक कन्या पूजन की धूम
हरिद्वार, अक्टूबर 19 -- Haridwar News: शारदीय नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर धर्मनगरी में मां दुर्गा की आराधना के साथ कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन किया और भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। सोमवार सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने कन्याओं के चरण धोए, तिलक लगाया और विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद उन्हें हलवा, पूरी, चने और अन्य पकवान परोसे गए। कई परिवारों ने कन्याओं को दक्षिणा, चुनरी, फल और उपहार भेंट किए। नवरात्र के अंतिम दिनों में मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Badaun News: नवमी पर घर-घर में पूजन संग कन्या भोज घरों में महिलाओं ने पूजा की तैयारी कर कन्याओं को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.