Haridwar News: अवैध शराब तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 30 -- Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विकास कॉलोनी निवासी आशु गुप्ता उर्फ घोंचू को 20 टेट्रा पैक और बरेली निवासी, हाल मायापुर निवासी कुणाल सिंह को 30 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.