Haridwar News: अवैध शराब तस्करी में एक गिरफ्तार, 46 पव्वे बरामद
हरिद्वार, अगस्त 20 -- Haridwar News: रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जमालपुर गांव जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में दीपक जाटव पुत्र मन्नू सिंह, निवासी रविदास मंदिर, ग्राम सलेमपुर, रानीपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 46 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.