हरिद्वार, नवम्बर 4 -- Haridwar News: पथरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 टेट्रा पैक देशी शराब और 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में फेरूपुर चौकी पुलिस ने ग्राम भवापुर और बिशनपुर में छापेमारी की। इस दौरान बिशनपुर निवासी मुकेश पुत्र जगदीश को 52 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं, भवापुर निवासी राहुल पुत्र प्रेम सिंह को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पथरी में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताय...