हरिद्वार, अक्टूबर 4 -- Haridwar News: हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दो संदिग्ध युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने राहुल निवासी कटहरा बाजार ज्वालापुर और सूरज निवासी आन्नेकी हेतमपुर, सिडकुल को पकड़ा। तलाशी में दोनों के कब्जे से दो चाकू बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...