हरिद्वार, जुलाई 30 -- Haridwar News: अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 68वीं शाखा का उद्घाटन गुरुवार को शिवालिक नगर में किया गया। शाखा का शुभारंभ बैंक संचालक गगनदीप सिंह सहदेव और जितेंद्र रावत ने संयुक्त रूप से किया। बैंक प्रबंधन के अनुसार उद्घाटन के पहले ही दिन 100 से अधिक नए बचत खाते खोले गए, जबकि एक करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि प्राप्त हुई। बैंक के उप महाप्रबंधक जीएस स्यूनरी ने बताया कि बैंक ग्राहकों को आरटीजीएस, एनईएफटी और मोबाइल बैंकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न जमा योजनाओं के अलावा गृह ऋण और स्वरोजगार ऋण जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक दीपक जोगी, उप महाप्रबंधक हरिदत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...