हरिद्वार, अक्टूबर 18 -- Haridwar News: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर में एलाइजा जांच में डेंगू के आठ नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इससे पहले जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी इंद्रपाल ने बताया कि अलीपुर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लोगों को बुखार और अन्य बीमारियों की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान 30 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। रैपिड जांच में डेंगू के लक्षण मिलने पर संबंधित लोगों के एलाइजा टेस्ट कराए गए। इनमें आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र की...