Haridwar News: अर्द्धकुंभ के निर्माण कार्यों में लापरवाही से जनता परेशान, टूटी सड़कों ने बढ़ाई मुश्किलें
हरिद्वार, नवम्बर 10 -- Haridwar News: अर्द्धकुंभ की तैयारियों के बीच शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और बदहाल सड़कों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पं. कपिल शर्मा जौनसारी ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद स्थानीय लोगों को राहत मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की टूटी-फूटी सड़कें, अधूरे निर्माण और अव्यवस्थित व्यवस्थाएं आम लोगों, व्यापारियों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। पं. कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा कि पैदल फुटपाथ मार्ग पर सीमेंट और ईंटें लगाने के बाद निर्माण सामग्री की उचित तराई तक नहीं की जा रही है। ऐसे में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी निरीक्षण के दौरान सक्रिय नजर आते हैं, लेकिन धरातल पर कार्यों की स्थिति और अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.