Haridwar News: अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, डीएम-एसएसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
हरिद्वार, अगस्त 18 -- Haridwar News: भूपतवाला स्थित सौ साल से अधिक पुरानी अमेरिकन आश्रम/स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने जांच पूरी होने तक संपत्ति पर यथास्थिति बनाए रखने और उसे सरकारी संरक्षण में लेने की मांग भी उठाई। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पार्षद सुनीता शर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि अमेरिकन आश्रम क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक धरोहरों में शामिल है। देश-विदेश से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही कांवड़ यात्रियों की आस्था भी आश्रम से जुड़ी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.