हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: अपर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन की जगह नया भवन बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को विद्यालय का औचक निरीक्षण कर मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद को नए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के खेलकूद के लिए मैदान की जरूरत पर भी जोर दिया। डीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे और गणित के सवाल हल कराकर शिक्षण की गुणवत्ता भी परखी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत डीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: डीएम ने शिक्षक बन बच्चों ...