Haridwar News: अपने ही परिसर की सफाई संभाल नहीं पा रहा नगर निगम
हरिद्वार, अगस्त 28 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का दावा करने वाला नगर निगम अपने ही परिसर को व्यवस्थित रखने में नाकाम नजर आ रहा है। परिसर में जगह-जगह गंदगी, अव्यवस्था और रखरखाव की कमी साफ दिखाई दे रही है। कहीं बिजली के तार झूल रहे हैं तो कहीं पार्क झाड़ियों से घिरा है। सूखे पौधे और टूटे गमले भी निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कार्यालय के बाहर जमा है केबल तारों का ढेर
परिसर की सफाई की स्थिति नगर निगम ने कुछ समय पहले स्ट्रीट लाइटों पर झूल रहे इंटरनेट और अन्य केबल तारों को हटाने के लिए अभियान चलाया था। अभियान के दौरान कई स्थानों से तार काटकर हटाए गए, लेकिन इनके निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई। ये तार कार्यालय के बाहर ही जमा कर दिए गए, जिससे वहां कूड़े का ढेर बन गया है और निगम परिसर की छवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.