हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: जगजीतपुर स्थित उत्तराखंड जलसंस्थान की गंगा शाखा में सीवर कर्मचारियों ने बकाया वेतन और अन्य भुगतान की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने और अधिकारियों से वार्ता के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान इमरत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने 2024 मार्च, अक्टूबर तक न्युनतम वेतन के मंहगाई भत्ते के एरियर का भुगतान तथा अप्रैल 2026 से मंहगाई भत्ते की बढी हुई दर 518 रुपए को वेतन मे जोड़कर कर भुगतान, वर्ष 2025 और 2026 के राष्ट्रीय पर्व पर अवकाश के बदले कार्य का वेतन भुगतान, तीन कर्मचारियो का 14000 रुपए वेतन अवैधानिक तरीके से काटा गया है जिसका शीघ्र भुगतान किया जाना चाहिए। यह सभी मांगो को कर्मचारी पिछले दो वर्षों...