Haridwar News: अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग
हरिद्वार, नवम्बर 4 -- Haridwar News: बागेश्वर के युवा अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परिहार की हत्या के मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रदेशभर के अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठी है। जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर हत्याकांड की निष्पक्ष और समयबद्ध उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। एसोसिएशन ने मांग की कि हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा कर दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन में प्रदेश के अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी अधिवक्ता सुरक्षा नीति बनाने और प्रत्येक जिले में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग भी की गई। यह भी पढ़ें- Nain...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.