हरिद्वार, नवम्बर 7 -- Haridwar News: जिला बार एसोसिएशन परिसर में चोरों ने पिछले 10 से 15 दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अधिवक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात चोर अधिवक्ताओं के चैंबर में लगे एसी के कॉपर पाइप और वायर चोरी कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से अधिवक्ताओं में रोष और असुरक्षा का माहौल है। मामले में पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, जिला बार एसोसिएशन के सचिव विपिन चंद्र द्विवेदी एडवोकेट ने थाना सिडकुल में शिकायत देकर बताया कि चोरी की घटनाओं से अधिवक्ता परेशान है। अधिवक्ता भावना कौशल, अमित शर्मा, सतीश दत्त शर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, तरसेम सिंह चौहान, मोहम्मद उस्मान आरिफ, विद्यासागर श्रीवास्तव, चौधरी सुखपाल सिंह, दीक्षा सिंह, मीनाक्षी वर्मा और अमि...