हरिद्वार, जुलाई 20 -- Haridwar News: ब्रह्मपुरी में रेलवे भूमि पर बनी 150 दुकानों को हटाने पहुंची रेलवे विभाग की टीम को सोमवार को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध को देखते हुए रेलवे की टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई। रेलवे विभाग ने ललतारौ ब्रह्मपुरी क्षेत्र की 150 दुकानों को अतिक्रमण की जद में चिह्नित करते हुए कब्जाधारियों को दुकानें खाली करने का नोटिस जारी किए हैं। सोमवार को ब्रह्मपुरी में रेलवे विभाग जेसीबी और अन्य उपकरण लेकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा। इस दौरान सैकड़ों स्थानीय लोगों और नेताओं ने कार्रवाई का विरोध किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ब्रह्मपुरी में अतिक्रमण हटाने आई रेलवे की टीम का लोगों ने किया विरोध मौके पर रेल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करत...