Haridwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक का पैर टूटा
हरिद्वार, नवम्बर 10 -- Haridwar News: फेरूपुर से पथरी रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर सोमवार शाम एंकर फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक के पैर की हड्डी टूटकर बाहर निकल आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार शाम बाइक सवार दो युवक फेरूपुर तिराहे से पथरी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। एंकर फैक्ट्री के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हड्डी बाहर निकल आई। सड़क पर घायल युवकों को देखकर राहगीरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.