Haridwar News: अजगर और धामन का रेस्क्यू किया
हरिद्वार, जुलाई 29 -- Haridwar News: वन विभाग की क्यूआरटी ने बुधवार को दो अलग अलग स्थानों से सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सूचना मिलने पर क्यूआरटी टीम के सदस्य स्नेक मैन तालिब भूपतवाला स्थित दूधाधारी चौक पहुंचे। जहां करीब आठ फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया। इसके बाद टीम ने मेला छावनी क्षेत्र से एक धामन सांप का भी रेस्क्यू किया। दोनों सांपों को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने साथ लेकर चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.