Haridwar News: अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना विधिक सेवा प्राधिकरण का संकल्प: जिला जज
हरिद्वार, अक्टूबर 10 -- Haridwar News: बहादराबाद ब्लॉक के इक्कड़ कलां गांव में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता एवं बहुउद्देशीय जनसहायता शिविर लगाया गया। जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना प्राधिकरण का संकल्प है। उन्होंने पात्र लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन और विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन भरवाए गए। स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। जनपद न्यायाधीश ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत महिलाओं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.