हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के शहीद उद्यान का वंदन योजना के तहत कायाकल्प करने का सपना दो महीने के अंदर साकार हो सकेगा। प्रदेश सरकार ने दूसरी किश्त में 99 लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। इससे पार्क में टहलने के लिए आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। वंदन योजना के तहत शहीद उद्यान का चयन किया गया। वर्ष 2025 में यहां पर कायाकल्प का काम शुरू कराया गया। करीब दो करोड़ रुपये से पूरे उद्यान का सुंदरीकरण कराया जाना प्रस्तावित है। पहली किश्त में प्रदेश सरकार ने इसके लिए एक करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। 31 मार्च 2026 तक काम पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। राज्यमंत्री, चेयरमैन व अन्य अफसरों के निरीक्षण में दावा किया गया था कि समय से काम पूरा होगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। क्योंकि दूसरी किश्त आवंटन में देरी हुई। हाल ही म...