हरदोई, अगस्त 26 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। संडीला विधानसभा क्षेत्र में करीब 80 वर्षों से बदहाल सड़क को बनाने के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी के प्रयासों से कल्याणखेड़ा-महीठा से रायपुर होते हुए लखनऊ बॉर्डर तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना से क्षेत्र के करीब 100 गांवों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। नई सड़क से संडीला विधानसभा का लखनऊ और सीतापुर जनपदों से संपर्क बेहतर होगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। विधायक के अनुसार, महीठा, बंगलपुर, औना देवकली, सुआगड़ा तिगाव, कटका-कटकी, गोडवा खेम, जमुनीपुर, हीरूपुर और गोटैया समेत आसपास की करीब 100 ग्राम पंचायतों के गांव परियोजना से लाभान्वित होंगे। यह भी पढ़ें- Amroha News: हसनपुर क्षेत्र ...