हरदोई, नवम्बर 24 -- Hardoi News: सुरसा। उधार दिए गए 74 हजार मांगने पर चार लोगों ने युवक और उसके बड़े भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हरपालपुर थाना क्षेत्र के कुन्दनपुरवा निवासी नागेन्द्र के अनुसार, उसने सथरी निवासी राहुल को 74 हजार रुपये उधार दिए थे। 22 नवंबर की रात मामा के घर मुंडन संस्कार में शामिल होने आए नागेन्द्र ने राहुल से रुपये मांगे तो विवाद हो गया। आरोप है कि राहुल, लालता प्रसाद, सुभाष और निक्की ने मिलकर नागेन्द्र व बीच-बचाव करने आए उसके भाई मुकेश को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Meerut News: पांची और बिजौली में मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: उधार के सवा लाख रुपये मांगने ...