हरदोई, जुलाई 31 -- Hardoi News: पिहानी। ब्लॉक सभागार में 68 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने नियुक्ति पत्रों का वितरण करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बीडीओ रतिराम ने कहा कि सभी को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी मीरा सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, प्रवीण द्विवेदी, चित्रा श्रीवास्तव आदि रहे। यह भी पढ़ें- 26 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...