Hardoi News: 60 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: संडीला। नगर के शीतला मंदिर प्रांगण में नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक स्व महावीर सिंह की पत्नी और समाजसेवी रानी रीता सिंह की देखरेख में सीतापुर आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने 150 मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में मरीजों को चश्मे और दवाओं का वितरण किया गया। जांच के बाद 60 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन मरीजों का सीतापुर आई हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। इस मौके पर रानी रीता सिंह, आनंद महिपाल सिंह, जगत द्विवेदी, गजेंद्र सिंह और दीपू सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.