हरदोई, सितम्बर 20 -- Hardoi News: सुरसा। सौर ऊर्जा लाइट और टिन शेड दिलाने के नाम पर लिए गए 50 हजार वापस मांगने पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम अंटवा मजरा अधर्रा निवासी शिवनाथ रैदास ने आरोप लगाया कि करीब नौ माह पहले गांव के तीन लोगों ने सौर ऊर्जा लाइट व टीन शेड दिलाने के नाम पर उससे 50 हजार लिए थे। आरोप है काफी समय बीतने के बाद भी न तो सामान दिया गया और न रुपये वापस मिले। शिवनाथ का आरोप है कि रुपये मांगने पर कुछ माह पूर्व तीनों आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके दरवाजे पर पहुंच गए। वहां जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमक...