Hardoi News: 48 घण्टे बाद भी व्यापारी का नही लगा सुराग
हरदोई, जुलाई 10 -- Hardoi News: बावन। शाम को बावन नहर पुल के पास से गायब हुए कपड़ा व्यापारी का 48 घण्टे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने व्यापारी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सांडी से लेकर हरदोई तक के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव और सीओ सिटी अजीत चौहान के निर्देशन में लोनार पुलिस काम कर रही है। गायब होने के कुछ घंटे बाद व्यापारी को हरदोई में टहलते देखा गया था। पुलिस इस बात को लेकर कई पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। शहर कोतवाली छेत्र के अंतर्गत मोहल्ला विभूति खण्ड निवासी ब्रजेश कुमार द्विवेदी उम्र 45 वर्ष पुत्र अनंतराम द्विवेदी थोक में कपड़ा बेचने का कार्य करते है। बुधवार की शाम को लोनार कोतवाली छेत्र के गांव में बावन में यह उधारी की रकम वसूलने आये थे। उसके बाद रात में इनकी बाइक बावन नहर पुल पर देखी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.