हरदोई, अक्टूबर 3 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के कैनाल रोड पर सिनेमा हॉल के पास शनिवार सुबह पैदल जा रही करीब 55 वर्षीय महिला अचानक चक्कर आने से सड़क पर बेहोश होकर गिर गई। पास से गुजर रहे भूरा चौराहा निवासी गौरव ने महिला को ऑटो से हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उसका उपचार किया पर उसे बचाया नहीं जा सका। सुबह 10:31 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला के पहुंचते ही डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। करीब 45 मिनट तक इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी के मुताबिक, महिला घटना के समय अकेली थी। उसके पास ऐसा कोई स्पष्ट विवरण या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो...