Hardoi News: 436 रुपये में 2 लाख का बीमा, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : विधायक रानू
हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: सवायजपुर। गन्ना समिति रूपापुर में शुक्रवार को बैंकिंग जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर गन्ना किसानों की गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, केवाईसी, साइबर सुरक्षा, पशु बीमा, फसल बीमा समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा मिलता है। उन्होंने पात्र लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की। विधायक ने किसानों से परंपरागत खेती के साथ फसल चक्र अपनाने, प्राकृतिक खाद का अधिक उपयोग करने तथा रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से बचने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.