Hardoi News: 38 मिमी बारिश ने खड़ी की जलभराव की मुसीबत
हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: हरदोई। झमाझम बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह तक 38 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई। लगातार बारिश के चलते सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड के सामने, कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव से आने जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। सीतापुर रोड, मंगली पुरवा, सहियापुरवा, रेलवेगंज, सरकुलर रोड, बिलग्राम चुंगी समेत अन्य जगहों पर जलभराव आफत बन गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 95 प्रतिशत रही, जबकि शाम को नम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.