Hardoi News: 30 से अधिक बैंकर्स को सभागार से बाहर जाने से रोका
हरदोई, सितम्बर 10 -- Hardoi News: हरदोई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण स्वीकृति और वितरण में लापरवाही बरतने वाले बैंक अधिकारियों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला प्रशासन ने लक्ष्य के मुकाबले बेहद खराब प्रगति होने पर 30 से अधिक बैंक शाखाओं के अधिकारियों को गुरुवार रात नौ बजे तक विकास भवन के विवेकानंद सभागार में ही काम पूरा करने के लिए रोके रखा गया। जिलाधिकारी अनुनय झा के कड़े निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे बैंकिंग सेक्टर में हड़कंप मच गया है। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद को इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत कुल 2,900 युवाओं को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य आवंटित किया गया था। लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक माह 290 युवाओं का चयन कर उन्हें ऋण वितरित किया जाना अनिवार्य था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.