हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र के कलौली गांव निवासी महिला ने 30 साल से लापता अपने ससुर के नाम दर्ज जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात जालसाजों और जमीन खरीदने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम कलौली निवासी नीलम यादव पत्नी स्व. अनुराग ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में खाता संख्या 01237 के गाटा संख्या 692 में कुल 2.6640 हेक्टेयर भूमि का आधा हिस्सा उनके ससुर होरीलाल पुत्र सुर्जी के नाम दर्ज है। उनके ससुर की पत्नी का नाम हरिकोरा उर्फ गंगादेई था। नीलम के मुताबिक होरीलाल एक आपराधिक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद वह करीब 30 वर्षों से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी की सू...