हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: सवायजपुर। तहसील सवायजपुर के उपनिबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय को 28 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना स्थायी भवन मिल गया। ग्राम गौरखेड़ा में नवनिर्मित भवन का प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी' मौजूद रहे। वर्ष 1998 में तहसील की स्थापना के बाद से ही रजिस्ट्री कार्यालय स्कूल भवन में संचालित हो रहा था। स्थायी भवन नहीं होने से कार्यालय को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' के प्रयासों से पिछले वर्ष भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली थी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अपने भवन में पहुंचा अकबरपुर रजिस्ट्री कार्यालय इसके बाद निर्माण कार्य पूरा करा...