Hardoi News: 26.58 करोड़ से सुधरेगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था: मंत्री
हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि हरदोई में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 26 करोड़ 58 लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत कराई गई है। इस योजना के तहत नए बिजली के खंभे, तार, ट्रांसफार्मर और अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की करीब 200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। इसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे हों। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दिलाई गई है। इनमें ट्रांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.