हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: संडीला। संडीला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान शमसुल उर्फ समसुल हक निवासी मूसेपुर महतवाना और राजाराम निवासी पौषराखेड़ा मजरा भरिगहना थाना संडीला के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शमसुल उर्फ समसुल हक के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं राजाराम पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के साथ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दो शातिर मवेशी चोरों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...