हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: सवायजपुर। किसानों की आय और गन्ने की पैदावार बढ़ाने के उद्देश्य से डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की रूपापुर चीनी इकाई ने 25 चयनित प्रगतिशील किसानों को आधुनिक ट्रेंच रेजर वितरित किए। रीजनल हेड सावरकर सिंह ने बताया कि पारंपरिक बुवाई की अपेक्षा चार फीट ट्रेंच विधि से गन्ने की पैदावार में करीब 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना रहती है। इस विधि से मजदूरी की लागत कम करने के साथ ट्रैक्टर से निराई-गुड़ाई भी आसानी से की जा सकती है। सहायक यूनिट हेड अली आरजू जैदी ने कहा कि डीसीएम श्रीराम का उद्देश्य चीनी उत्पादन के साथ किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना भी है। गन्ना विभागाध्यक्ष अतीउल्ला सिद्दीकी ने शरदकालीन गन्ना बुवाई को बेहतर बताते हुए किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने की अपील की। रूपापुर सहकारी गन्ना समिति के सचिव म...