हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: बेनीगंज। हल्की बारिश के बाद ठप हुई बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे बाद रविवार को बहाल हो गई। बेनीगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 700 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को लंबे इंतजार के बाद बिजली मिलने से राहत मिली। हालांकि एक दिन तक बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई, वहीं धान की रोपाई के मौसम में किसानों को सिंचाई के लिए भी इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के बाद अक्सर घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो जाता है।ग्रामीण किशन, बहादुर लाल, रामकृष्ण, मुन्नू तिवारी, गोपाल जी शुक्ला, अमित शुक्ला और गुड्डू सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठा...