हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: हरदोई। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को शहर के नीलकंठ होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली की अध्यक्षता में प्रत्याशियों को जिताने के लिए रणनीति बनाई गई। नेताओं ने इस चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अहम मुकाबला बताया। सांसद एसपी सिंह पटेल ने कहा कि स्नातक प्रत्याशी कांति सिंह और शिक्षक प्रत्याशी सुशील कुमार के समर्थन में कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर रहे हैं। हरदोई के सभी 47 मतदान केंद्रों पर पार्टी के पदाधिकारी एजेंट और चुनाव प्रहरी के रूप में सक्रिय रहेंगे। यह भी पढ़ें- Orai News: एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, पूर्व विधायक ने दिया जीत का मंत्र पिछले चुनाव में भ...