Hardoi News: 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, दो-तिहाई बहुमत से जीत का लक्ष्य
हरदोई, नवम्बर 15 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ भाजपा की जिला संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने का खाका तैयार किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव में जीत की असली कुंजी मजबूत बूथ प्रबंधन है। प्रत्येक बूथ को अभेद्य किले के रूप में तैयार करना होगा। कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग और धर्म के लोगों तक पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ संगठन की चुनावी रणनीति में सक्रिय करने पर भी जोर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.