Hardoi News: 20 साल पुराने लंबित वादों का करें निस्तारण : डीएम
हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। न्यायालयों में 20 वर्ष पुराने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक पुराने वाद की वर्तमान स्थिति, लंबित रहने के कारण तथा निस्तारण में आ रही कठिनाइयों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में पिछले माह निस्तारित किए गए पुराने वादों की संख्या की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित पॉक्सो मामलों की स्थिति, उनमें हुई पैरवी तथा अब तक कितने मामलों में दोषसिद्धि हुई है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने पॉक्सो मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.