Hardoi News: 18 तक मकान नहीं मिला तो 19 अक्टूबर को धरना देगी भाकियू
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल गांव निवासी महिला को मकान का कब्जा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि 18 अक्टूबर तक पीड़िता को मकान पर कब्जा नहीं दिलाया गया तो 19 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के मुताबिक, भड़ायल गांव निवासी निर्मला सिंह पत्नी स्वर्गीय प्रेमपाल सिंह ने अपने 15 वर्षीय बेटे अंशुल के इलाज के लिए गांव स्थित अपना आवासीय मकान विधायक श्याम प्रकाश के पास 25 हजार रुपये में गिरवी रखा था। महिला का आरोप है कि करीब पांच साल बाद उन्होंने पूरी रकम लौटा दी, लेकिन इसके बावजूद मकान पर कब्जा नहीं मिल सका। पीड़िता का कहना है कि रुपये वापस करने के अगले दिन मकान खाली करने की बात कही गई थी। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.