Hardoi News: 150 स्कूलों के बच्चों तक पहुंचेगा 'ज्ञान का पिटारा'
हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: हरदोई। एजुकेट गर्ल्स फाउंडेशन की ओर से जिले के चयनित 150 प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को शिक्षण-अधिगम सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय को एक 'ज्ञान का पिटारा' बॉक्स दिया जा रहा है। विकास भवन से टीएलएम सामग्री लेकर जा रहे दो वाहनों को मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी मानवेन्द्र मिश्र ने बताया कि प्रत्येक बॉक्स में हिंदी, अंग्रेजी और गणित की 180 वर्कबुक हैं। इनके माध्यम से बच्चे नियमित अभ्यास करेंगे। गतिविधि आधारित अभ्यास से बच्चों को विषयों को रुचि के साथ समझने और सीखी बातों को प्रयोग में लाने का अवसर मिलेगा। चयनित विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों और प्रत्येक विकासखंड के नोडल एआरपी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.