हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: कल्याणमल। कोथावां विकासखंड के हर्रैया ग्राम पंचायत के मजरा बड़ेरा गांव में रविवार को ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। ग्रामीणों की सूचना पर कछौना वन रेंज की टीम सपमित्र कुलदीप के साथ मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर कछौना रेंज कार्यालय लाया गया। बाद में अजगर को गोमती नदी के किनारे प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया। वन विभाग टीम के अनुसार रेस्क्यू किए गए अजगर की लंबाई करीब 15 फीट और वजन लगभग 50 किलो था। वन क्षेत्राधिकारी कछौना विनय सिंह जादौन ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा वीरेंद्र पाल, सचिन कुमार और सर्प मित्र कुलदीप कुमार को भेजकर सकुशल रेस्क्यू करा लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...