Hardoi News: 15 दिन बाद भी शाहपुर पवार के कोटेदार पर मुकदमा नहीं, अनुमति का इन्तजार
हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। एनएफएसए के तहत नि:शुल्क राशन वितरण में गड़बड़ी के मामले में पूरनमऊ के कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई, लेकिन शाहपुर पवार के कोटेदार पर कार्रवाई अब तक अटकी है। जांच में भारी मात्रा में राशन कम मिलने के बावजूद 15 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से ग्रामीणों में रोष है। तहसील बिलग्राम के मल्लावां ब्लॉक के शाहपुर पवार गांव में कोटेदार राम औतार की दुकान की 15 सितंबर को जांच हुई थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जितेंद्र पाठक के अनुसार जांच में 68.03 क्विंटल गेहूं, 112.75 क्विंटल चावल और 2.76 क्विंटल चीनी कम मिली थी। वहीं 4.99 क्विंटल बाजरा अधिक पाया गया। बताया गया कि सरकारी दुकान नेवाजपुर गांव के नाम से है, जबकि लाभार्थियों के अंगूठे बहादुरपुर में लगवाए जा रहे थे। इसी स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.