Hardoi News: 14 सितंबर से शुरू होगा श्री गणेश महोत्सव, 20 को होगा विसर्जन
हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे के वादा टोला स्थित श्री महावीर धाम, निकट श्री रमेश चंद्र अवस्थी विद्यालय में प्रथम श्री गणेश महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन 14 से 20 सितंबर तक होगा। महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजकों के अनुसार, 14 सितंबर को वरुण कलश यात्रा के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना होगी। 20 सितंबर रविवार को बेरिया घाट के लिए शोभायात्रा के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह सात बजे से पूजन एवं हवन तथा शाम पांच बजे से भजन संध्या, प्रवचन और आरती का आयोजन होगा। आयोजक हनुमंत बलवंत लीले, माही मिश्रा एवं नगरवासियों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Simdega News: तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन 14 से यह भी पढ़ें- Su...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.