Hardoi News: 14 वर्षीय किशोरी लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: टड़ियावां। एक गांव निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार 13 अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के पास खेत में गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की पर कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत में बताया गया कि किशोरी अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई थी। परिजनों ने पुलिस से किशोरी की तलाश कर सकुशल बरामदगी की मांग की। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर गोपामऊ चौकी प्रभारी अंजनी कुमार को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.