हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। सुरसा थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कई दिनों से तलाश कर रहे गांजा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 14 किलो चिपड़ गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सीतापुर जनपद निवासी पंकज, नितिन और शालू उर्फ शालिनी शामिल हैं। पूछताछ में कछौना निवासी शिवा का नाम भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक शिवा भी गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़ा है। उसकी तलाश की जा रही है। सीओ सिटी ने बताया कि तस्करी के इस नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस टीम कई दिनों से आरोपियों की तलाश में जुट...