हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: हरदोई। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता विकास कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना से एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव मिलेट किसान मेला एवं फसल अवशेष प्रबंधन संबंधी जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर को होगा। सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र परिसर निकट बिलग्राम चुंगी में किसान इकट्ठा होंगे। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर किसानों को श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती, उससे तैयार होने वाले उत्पादों तथा फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके ...